डीयू में पीएचडी में दाखिले को लेकर नए नियम
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय में नवीन सत्र से पीएचडी में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) को महत्व दिया जाएगा। नेट की अर्हता को पूरा करने वाले छात्रों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। डीयू में पिछले साल एक कामन एंट्रेंस टेस्ट के जरिये पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई गई थी। हाल में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर नए नियम जारी किए हैं। जिसके तहत प्रवेश के लिए नेट को अनिवार्य कर दिया गया है। यूजीसी ने कहा है कि यूजीसी नेट- सीएसआइआर नेट पास छात्र पीएचडी में प्रवेश ले सकते हैं। जिन्होंने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) ली है, वे भी सीधे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए नियमों के मुताबिक पीएचडी प्रवेश के लिए नेट की योग्यता को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इसके आधार पर ही प्रवेश होगा। अब डीयू भी इसी प्रक्रिया को अपनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, नए नियम को लागू करने से पहले अकादमिक और कार्यकारी परिषद की स्वीकृति ली जाएगी। पिछले वर्ष डीयू पीएचडी में प्रवेश के लिए कामन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुआ था। इसके अंकों और साक्षात्कार के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिए गए। हालांकि नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र सीधे प्रवेश के लिए आवेदन पहले भी करते थे। शेष बची सीटों के लिए एंट्रेंस टेस्ट लिया गया, लेकिन डीयू में पीएचडी में प्रवेश के लिए अलग-अलग विभागों ने स्वयं की प्रक्रिया अपनाई। डीयू के एक प्रोफेसर ने कहा कि डीयू में इस वर्ष पीएचडी प्रवेश में एकरूपता नहीं रही। नेट के जरिये प्रवेश के नियम से एकरूपता आ जाएगी। इस वर्ष 1655 छात्रों का वि. में पीएचडी में प्रवेश हुआ है।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ