रैपर रफ्तार की पर्सनल लाइफ में नया मोड़, तलाक के बाद रचाई दूसरी शादी
मशहूर रैपर रफ्तार लोगों के दिलों में राज करते हैं। इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रफ्तार ने पहली शादी कोमल वोहरा से की थी, लेकिन दोनों ने 5 साल पहले अपने रास्ते अलग कर लिए थे। रैपर एक बार फिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। जी हां, उन्होंने दूसरी शादी कर ली है और उनकी वेडिंग फोटोज भी वायरल हो रही हैं।
रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रफ्तार ने आज यानी 31 जनवरी को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में दूसरी शादी की है। बता दें कि रफ्तार की दुल्हन फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा बनी हैं। बीते दिनों से ही दोनों के रिश्ते की चर्चा सुनने को मिल रही थी। आखिरकार अब दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रफ्तार और कोमल वोहरा की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें कपल के चेहरे की खुशी साफ तौर पर झलक रही है। इतना ही नहीं, तस्वीर में दोनों के परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं। फैंस तो उनकी वेडिंग फोटोज पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय पारंपरिक समारोह के तहत संपन्न हुई है।
प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो हुआ वायरल
रफ्तार और मनराज जवंदा के प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़ी वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है। जिनमें से एक उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर भी है। पीले और सफेद कलर की आउटफिट में कपल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार खुशी से जश्न मनाते नजर आ रहा है।
रफ्तार और मनराज ने शादी पर चुप्पी साध रखी है। दोनों में से किसी ने भी वेडिंग से जुड़ा कोई आधिकारिक फोटो या बयान फिलहाल तक जारी नहीं किया है। बता दें कि दोनों की शादी से जुड़ी अटकलें वेडिंग वेन्यू के एंट्रेंस की तस्वीर वायरल होने के शुरू हुई।
रफ्तार ने 2016 में की थीं पहली शादी
रफ्तार की पहली शादी के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2016 में कोमल वोहरा से शादी की थी। हालांकि, दोनों ने साल 2020 में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रफ्तार और कोमल के तलाक को जून 2022 में मंजूरी मिली थी।
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजनीति में नया मोड़: युवा विधायकों का समर्थन निशांत के लिए
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा सत्र में सभापति बिरला के खिलाफ शुरू हुआ अविश्वास प्रस्ताव चर्चा