जोमैटो से अब खाना मंगाना महंगा पड़ेगा
नई दिल्ली । ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से अब खाना मंगाना महंगा हो जाएगा। जोमैटो ने अपने प्लेटफॉर्म फीस 25 फीसदी बढ़ा दी है। ईटी के मुताबिक अब इस प्लेटफार्म से आर्डर देने पर आपको हर बार पांच रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इससे पहले यह चार रुपये प्रति ऑर्डर था। ज़ोमैटो ने पिछले साल अगस्त में ही प्लेटफार्म शुल्क लेना शुरू किया था। उस समय प्लेटफार्म फी के रूप में दो रुपये प्रति आर्डर लेना शुरू हुआ था। इसके बाद इसे बढ़ाकर तीन रुपये कर दिया था। नए साल की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड खाद्य ऑर्डरों से उत्साहित होकर उसने जनवरी में प्रमुख बाजारों में अपने अनिवार्य प्लेटफ़ॉर्म शुल्क को तीन रुपये प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर चार रुपये कर दिया था। जोमैटो ने जो प्लेटफार्म फीस लगाया है, वह डिलीवरी चार्जेस के अतिरिक्त होता है। हालांकि, जोमैटो गोल्ड के मेम्बर्स को डिलीवरी शुल्क नहीं होना पड़ता है। लेकिन उन्हें प्लेटफार्म फीस तो देना ही पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि जोमैटो का ही क्विक-कॉमर्स प्लेटफार्म ब्लिंकिट भी हर आर्डर पर कम से कम 2 रुपये हैंडलिंग चार्ज के रूप में वसूलता है। उल्लेखनीय है कि जोमैटो को पिछले हफ्ते ही 11.81 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मांग और जुर्माने का आदेश मिला। इसमें जुलाई 2017-मार्च 2021 की अवधि के लिए 5.9 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग और 5.9 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल