चीन जाने के फैसले पर ओली घिरे
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के बजाय चीन की यात्रा करने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने इसे बेतुका बताया। ओली 2 से 6 दिसंबर तक की आधिकारिक यात्रा पर चीन जा रहे हैं। भारत के बजाय पहले चीन जाने के फैसले पर उनकी आलोचना हो रही है। नेपाल में यह परंपरा रही है कि जो नए प्रधानमंत्री बनते हैं, वह सबसे पहले भारत का दौरा करते हैं। इस परंपरा को तोडऩे के सवाल पर ओली ने कहा कि क्या कहीं लिखा है कि किसी खास देश का दौरा पहले करना चाहिए। क्या यह किसी धर्म ग्रंथ या फिर संविधान या फिर यूनाइटेड नेशन के चार्टर में लिखा है? नेपाल सभी पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने के पक्ष में है। हमारी दुश्मनी किसी के साथ नहीं है।
केजरीवाल का बयान: आप के सभी बड़े नेताओं पर लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए
इंदौर बायपास पर मौत का तांडव: खड़े ट्रक से टकराया केले से भरा आयशर
ग्रामीण विकास को बढ़ावा: केंद्र सरकार ने कई योजनाओं को दी मंजूरी
गैस संकट गहराया: कमर्शियल सिलेंडर पर रोक से इंदौर के होटल-रेस्टोरेंट बंद होने लगे
बिहार राजनीति में हलचल: जेडीयू नेताओं ने निशांत कुमार को सीएम बनाने की उठाई मांग
मध्य प्रदेश में 5 मौतों से हड़कंप: मां ने बेटियों को कुएं में डाला, फिर खुद भी लगाई छलांग