पाकिस्तान ने 509 भारतीय सिखों को जारी किया वीजा
पाकिस्तान ने 509 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं। यह सभी सिख तीर्थयात्री महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में शामिल होने पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान उच्चायोग ने जानकारी दी है कि पुण्यतिथि 21 से 30 जून के बीच होगी। महाराजा रणजीत सिंह 19वीं सदी में सिख साम्राज्य के पहले राजा थे। उन्हें शेर-ए-पंजाब के नाम से जाना जाता है।
हर साल पाकिस्तान जाते हैं भारतीय तीर्थयात्री
तीर्थस्थलों की यात्रा से जुड़े वीजा पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल 1974 के तहत जारी किए जाते हैं। बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय तीर्थयात्री पाकिस्तान स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जाते हैं। उधर, पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत साद अहमद वराइच ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और हर संभव सुविधा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने गुरु श्री अर्जन देव जी के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या में शामिल होने की खातिर 962 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों वीजा जारी किए थे। अप्रैल में पाकिस्तान ने भारत के 2,843 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए थे। ये सभी 13 से 22 अप्रैल तक पाकिस्तान में होने वाले बैसाखी उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे।
कम खर्च में नया फैशन, पुराने कपड़ों को ऐसे करें री-स्टाइल
धोनी के साथ परिवार को देखकर हार्दिक की खुशी कैमरे में कैद
लखनऊ में डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भर गया था धुआं
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
फाइनल मुकाबले में भारत के पास अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका
बिलासपुर में शराबी युवकों का हंगामा, पुलिस टीम को बनाया निशाना
आसिम मुनीर की सऊदी रक्षा मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा पर मंथन
यूके राइडर से जुड़ा नया विवाद, भाई ने लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका-इस्राइल गठजोड़ हुआ मजबूत
फिल्म को लेकर छिड़ी बहस, राहुल गांधी के तंज पर आया जवाब