"गैस पाइपलाइन हादसे से दहशत, आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी"
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मवीकला-काठा गांव की यमुना खादर में शनिवार को गैस पाइपलाइन फटने की घटना ने ग्रामीणों में अफरा-तफरी मचा दी। अचानक नदी के पानी से 5 से 6 फीट ऊंची लहरें उठने लगीं। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब यह नजारा देखा तो तुरंत प्रशासन को सूचना दी। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
भारी पत्थर से टकराने की आशंका
अधिकारियों का मानना है कि बाढ़ के तेज बहाव में कोई बड़ा पत्थर पाइपलाइन से टकरा गया, जिससे गैस रिसाव हुआ। यह पाइपलाइन हरियाणा और बागपत के बीच गैस आपूर्ति के लिए यमुना नदी के नीचे से बिछाई गई है। रिसाव होते ही नदी के पानी में तेज बुलबुले उठने लगे और कुछ ही देर में ऊंची लहरें दिखाई देने लगीं।
सप्लाई बंद,स्थिति काबू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने एहतियातन गैस सप्लाई को रोक दिया। सप्लाई बंद होते ही पानी की लहरें शांत हो गईं और स्थिति काबू में आ गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों में दहशत, जांच जारी
गैस रिसाव और पानी की लहरों को देखकर ग्रामीणों में काफी दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और खेतों में काम कर रहे मजदूर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। फिलहाल प्रशासन ने इलाके को सुरक्षित घोषित किया है और पाइपलाइन की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जल्द होगी मरम्मत
अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है, जो क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जांच कर रही है। मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त