परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती स्ट्रगल के बारे में की बात, कहा......
हाल ही में फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आईं परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि उस समय वह बहुत अधिक पैसा नहीं कमाती थीं. उन्हें वो समय याद आया जब किसी ने उनसे कहा था कि अगर वह फिटनेस के लिए हर महीने 4 लाख रुपये नहीं दे सकतीं तो इस इंडस्ट्री में आने से पहले दोबारा सोच लें.
'इंडस्ट्री ने बॉडी से लेकर कपड़ों तक किया जज'
इंटरव्यू में बातचीत के दौरान परिणीति चोपड़ा ने बताया कि 'वह किसी अमीर बैकग्राउंड से नहीं आती हैं. वह शुरूआत में बॉलीवुड के तौर-तरीकों या मुंबई में लोगों के काम करने के तरीके को नहीं समझती थीं. एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जो लोग पहले से ही यहां से थे और पहले से ही इस इंडस्ट्री को जानते थे, उन्होंने मुझे बहुत जज किया.'
परिणीति चोपड़ा ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती सालों में उन्होंने ज्यादा कमाई नहीं की. उन्हें वजन कम करने के लिए एक ट्रेनर रखने की सलाह दी गई थी, जिसकी फीस लगभग 2 लाख रुपये थी. एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं कह रही थी, 'मेरे पास देने के लिए हर महीने 4 लाख रुपये नहीं हैं. मैं अभी इतना पैसा नहीं कमाती हूं. ये मेरी तीसरी फिल्म है.'
'पहली फिल्म से मिले 5 लाख रुपये'
एक्ट्रेस ने कहा कि, 'उस समय इंडस्ट्री में कई लोगों ने मुझे बॉडी से लेकर कपड़ों तक पर जज किया है. मुझे मेरी पहली फिल्म के लिए 5 लाख रुपये मिले थे. इसमें से 4 लाख ट्रेनर को दे देती तो बाकी का खर्चा कैसे चलाती. इसपर उनका कहना था कि, 'अगर आप ये खर्चा नहीं उठा सकते, तो आपको इस इंडस्ट्री में नहीं होना चाहिए.' परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था.
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
कर्नाटक में Karnataka Lokayukta की रेड, अफसरों के घरों से आय से अधिक संपत्ति मिली