बसों की कमी से दिक्कतें झेल रहे यात्री
अलीगढ़ । शहर में गांधीपार्क बस अड्डा बंद होने के बाद बस चालक-परिचालकों की मनमानी बढ़ गई है। बसों को मसूदाबाद एवं सारसौल बस अड्डे पर लाने की बजाए बाईपास से ले जा रहे हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चुनाव में अलीगढ़ परिक्षेत्र से करीब 80 बसों को दूसरे शहरों में भेजा गया है। इससे बसों की कमी हो गई है। उधर, शहर में अधिकांश बसें नहीं आ रही हैं। चालक-परिचालक इन बसों को बाईपास से ले जा रहे हैं। दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों को हाईवे पर उतार देते हैं। उन्हें शहर में अंदर आने के लिए अतिरिक्त किराया खर्च कर ऑटो या ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। इसे लेकर यात्रियों में रोष है। उन्होंने रोडवेज अफसरों से शिकायत की है।
क्या कहते हैं क्षेत्रीय प्रबंधक
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बाईपास के रास्ते बसें ले जाने वाले बस स्टाफ को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित डिपो के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बसों को शहर के बस स्टैंड तक भिजवाने के लिए हाईवे पर चेकिंग स्टाफ को तैनात किया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव