दिल्ली के फुटपाथ पर ट्रक की चपेट में आए लोग, तीन की मौत
दिल्ली: राजधानी में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां शास्त्री पार्क क्षेत्र में फुटपाथ किनारे सो रहे 5 लोगों पर एक अनियंत्रित ट्रक चढ़ गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह साढ़े 4 बजे के आसपास हुआ। हादसे की जानकारी दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए मिली। पता चला कि सीलमपुर की तरफ से आता हुआ एक तेज रफ्तार ट्रक फुटपाथ डिवाइडर पर चढ़ गया, जिस पर 5 लोग सो रहे थे। हादसे में तीन पुरुषों की मौत हो गई, जिनकी पहचान की जा रही है।
हादसे 2 में अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनके नाम मुस्ताक और कमलेश हैं। फिलहाल, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। घायलों को जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। शास्त्री पार्क पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
टीएमसी को लेकर नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, कहा- पार्टी ने सारी हदें पार की
प्रेमी की गिरफ्तारी से टूटी युवती, मोबाइल टावर पर चढ़कर की रिहाई की मांग
कल रंगपंचमी पर निकलेगी इंदौर की मशहूर गेर, ट्रैफिक व्यवस्था बदली
CRPF में भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों पर उठे सवाल
सुंदर पिचाई की सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अब मिलेंगे हजारों करोड़
विशेषज्ञों ने इसे महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक बड़ा कदम करार दिया।