सर्वदलीय बैठक में पीएम का न आना: खरगे ने उठाए गंभीर सवाल
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई और इस पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, तब प्रधानमंत्री उसमें शामिल नहीं हुए। जयपुर में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि जब देश की शान पर हमला हुआ, तब प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। सभी दलों के नेता बैठक में आए, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं आए। क्या बिहार दूर था? उन्हें आना चाहिए था और योजना के बारे में बताना चाहिए था कि उन्हें हमसे किस तरह की मदद चाहिए।
मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी दी। ऐसे लोग देश को कमजोर करते हैं। उनका 56 इंच का सीना अब छोटा हो गया है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने तय किया है कि इस मामले में वे सरकार का समर्थन करेंगे क्योंकि देश सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि देश पहले आता है, फिर पार्टी और धर्म। सभी को देश के लिए एकजुट होना चाहिए। खरगे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये देश बांटने की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस देश जोडऩे की बात करती है। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में संविधान सबसे बड़ा है और हमारा लोकतंत्र संविधान के अनुसार चलता है। सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग और कांग्रेस नेताओं पर छापों को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस आगे बढ़ती है, ये लोग उसे दबाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विरोधियों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन झूठे मुकदमे चलाकर वे लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकते।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजनीति में नया मोड़: युवा विधायकों का समर्थन निशांत के लिए
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव