महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र के वीआईपी कैफे (हुक्काबार) में छापामारी के दौरान पुलिस महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े बड़े सटोरियों तक पहुंच गई है। पुलिस ने पहले ही कैफे संचालक दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक केनरा बैंक वैशाली नगर का कर्मचारी है और दूसरा उसका सहयोगी है। इस मामले का मास्टर माइंड आरोपी रिक्की पारख और उसका भाई पुलिस की पहुंची से अभी बाहर हैं। आरोपी रिक्की पारख महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर का करीबी बताया जा रहा है।
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक विशेष टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान सूचना मिली कि इस काम में केनरा बैंक का कर्मचारी संतोष कुमार कोसरे और उसका सहयोगी कुणाल उर्फ कुनाल सोनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर सुपेला के गंदा चौक के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
सुपेला पुलिस ने बीते दिनों अवैध हुक्काबार संचालन की जानकारी मिलने पर देर रात दबिश देकर कार्रवाई की थी। इस दौरान हुक्काबार संचालक भाईयों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को हुक्काबार में तलाशी के दौरान ऑनलाइन सट्टे से जुड़े सुराग हाथ लगे थे। सुपेला कोसा नगर भिलाई निवासी प्रियांशु निले ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज की दी थी कि गुरुशरण और कुणाल सोनी नाम के दो लोगों ने उसे गुमराह करके उसके नाम पर एक बैंक खाता खोला है। उन्होंने उसके नाम की एक फर्जी सिम खरीदा है। अब वे उसके खाते में लाखों का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव