छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की नारायणपुर पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान STF और DRG की टीम ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 3 भरमार बंदूक सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं.
सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई
ASP हेमसागर सीदार ने बताया कि अबूझमाड़ के तीन जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई थी. इस दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी. पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए. इसके बाद जब घटना स्थल पर सर्चिंग अभियान शुरू किया गया तो अभियान के दौरान 3 नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.
भेजा गया जेल
ASP हेमसागर सीदार ने बताया कि हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए नक्सलियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. नक्सलियों के पास से 3 भरमार बंदूक सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है.
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हालात पर पैनी नजर, राज्यों को शांति बनाए रखने के निर्देश