एल्विश यादव के खिलाफ सबूत जुटा रही पुलिस
नोएडा । पार्टियों में सांप और उनके जहर से नशे के मामले में एल्विश यादव के खिलाफ सबूत जुटा रही है। एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ यह केस 3 नवंबर को यहां सेक्टर-49 थाने में दर्ज हुआ था। 5 सपेरे पहले दिन ही जहर के साथ पकड़े गए थे। इसके बाद केस की जांच सेक्टर-20 थाने ट्रांसफर हुई थी। 17 मार्च को पूछताछ के बाद पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके दो करीबी भी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की 6 धाराएं भी केस में बढ़ाई। इनमें से 2 धाराएं केस में कमजोर पड़ी। फिर भी एल्विश यादव को कई दिन जेल में गुजारने पड़े। जमानत के बाद गुड़गांव पुलिस उसे प्रोडक्शन वॉरंट पर लेकर गई जहां जमानत पाकर वह बाहर निकला।
नोएडा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि केस की जांच में एल्विश का संबंध 2 नवंबर को सांप व उनके जहर के साथ पकड़े गए 5 सपेरों से साबित हुआ। इसके बाद डिब्बी में मिले 20 एमएल जहर की एफएसएल जांच में यह पुष्टि हुई कि यह सांप का जहर है। इसी आधार पर केस में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई थीं। एडीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा ने बताया कि सामने आए तथ्यों पर पुलिस की जांच अभी जारी है। इसके साथ ही साक्ष्य संकलन भी पुलिस कर रही है।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ