पुलिस ने जुए अड्डे पर की छापेमारी, 12 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र के सोनेसरार बस्ती में शिवनाथ नदी किनारे कई महीने से चल रहे जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, उनके पास उनके ताश पत्ती समेत 75 हजार रुपए से भी ज्यादा की नकदी बरामद की है। इसके अलावा 9 बाइक और दो कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।क्राइम ब्रांच एएसपी रिचा मिश्रा ने बताया कि धमधा थाना में जुआ का बड़ा फड़ संचालित किया जा रहा है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और धमधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवनाथ नदी के किनारे कुछ लोग जुआ खेलते गिरफ्तार किया रहे हैं। वही पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने मौके से सतीश कुमार नवरंग निवासी ग्राम मुरकुटा बेमेतरा, गजेंद्र साहू निवासी ग्राम चिरचार बालोद, अनिल टंडन निवासी ग्राम सीताडबरी खैरागढ़, छुईखदान गंडई (केसीजी), उधो कुमार कुर्रे निवासी रौंदा, धमधा, सुकालू दास खुटेल निवासी ग्राम लाखाटोला, कबीरधाम, शिव सिंह निवासी ग्राम कोपेडबरी बेमेतरा, जयंत वर्मा निवासी कोदवा बेमेतरा, शरद कुमार वैष्णव निवासी ग्राम भंडारपुर, कबीरधाम, मनीष बारले निवासी रौंदा धमधा, योगेश साहू निवासी जोरातराई राजनांदगांव, प्रदीप मोटवानी निवासी हाऊसिंह बोर्ड पद्मनाभपुर और मेहताब सिंह निवासी कबीरधाम को गिरफ्तार किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव