पुलिस ने बताया कैसे माहौल बनाने में लगा था उमर खालिद
नई दिल्ली । पुलिस ने बताया है कि उमर खालिद झूठी और भ्रामक खबरों के लिंक के जरिए समाज में एक झूठी कहानी स्थापित करना चाहता था। उसने एक व्हाट्सऐप ग्रुप के सदस्यों से अदलत की सुनवाई के बाद विरोध-प्रर्दशन करने की योजना बनाने का आग्रह किया था। पुलिस ने बताया है कि उमर खालिद झूठी और भ्रामक खबरों के लिंक के जरिए समाज में एक झूठी कहानी स्थापित करना चाहता था। उसने एक व्हाट्सऐप ग्रुप के सदस्यों से अदलत की सुनवाई के बाद विरोध-प्रर्दशन करने की योजना बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि उमर खालिद के मोबाइल डाटा से पता चला है कि उमर ने कुछ अभिनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों से दिल्ली पुलिस के खिलाफ खबर चलाने के लिए के लिए कुछ समाचार पोर्टल के लिंक शेयर किए और उनको ज्यादा से ज्यादा लिंक को शेयर करने को कहा था। आरोप है कि उमर इन झूठी और भ्रामक खबरों के जरिए समाज में एक झूठी कहानी स्थापित करना चाहता था। उसने ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप के सदस्यों से अदालत की सुनवाई के बाद विरोध-प्रर्दशन करने की योजना बनाने को कहा था। अमित प्रसाद ने कोर्ट के सामने एक वीडियो भी चलाया, जिसमें उमर खालिद के पिता सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे है। उमर खालिद के पिता ने एक पोर्टल से बात करते हुए कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नही है, इसलिए मैं ट्रायल कोर्ट में आया हूं। इसी तरह उमर के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा था उमर खालिद दिल्ली का रहने वाला है। दिल्ली विश्वविधालय से बैचलर्स की डिग्री लेने के बाद उसने जेएनयू में एडमिशन लिया और यहां से मास्टर्स और एमफिल करने के बाद जेएनयू से ही पीएचडी पूरी कर ली। पढ़ाई के साथ-साथ खालिद की दिलचस्पी ऐक्टिविज्म में भी रही है। वह जेएनयू का छात्र नेता भी रहा है। वह दिल्ली उत्तर-पूर्वी दंगे का मुख्य आरोपी है। उस पर साजिश रचने का आरोप है। वह सितंबर 2020 से ही जेल में बंद है। उसके खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज हैं। एक मामले में उमर को अप्रैल 2021 में जमानत मिल गई थी, जबकि दूसरे मामले में गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ