दिल्ली में नमाज पढ़ते लोगों को पुलिसवाले ने लात मारी
नई दिल्ली । दिल्ली में सडक़ पर नमाज अदा कर रहे नमाजियों के साथ एक पुलिसकर्मी की बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह नमाजियों को लात मार रहा है। मामला दिल्ली के इंद्रलोक इलाके का बताया जा रहा है।
मामला बढऩे के बाद पुलिस की तरफ से जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हंगामा किया और पुलिस थाने का घेराव किया।
सब इंस्पेक्टर ने 2 लोगों को लात मारी
वीडियो के मुताबिक, पुलिस अफसर सडक़ पर नमाज कर रहे लोगों में एक शख्स को पीछे से लात मारता है। कुछ अपशब्द भी कहता है। इसके बाद वह दूसरे व्यक्ति को भी लात मारता है। फिर नमाज कर रहे लोगों को वहां से जाने के लिए कहता है। सब इंस्पेक्टर की बदसलूकी के बाद कई लोग वहां एकत्रित हो जाते हैं और उससे बहस करते हैं। कई लोग पुलिस वाले का वीडियो बना रहे हैं। एक व्यक्ति की वीडियो में आवाज सुनाई देती है -ये पुलिस वाला सजदा कर रहे लोगों को लात मार रहा है। दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर एमके मीणा ने कहा कि मामले की एन्क्वायरी शुरू हो गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन