प्रीति जिंटा ने शुरू की फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग
आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में बज बना है। इस मूवी में 90 के दशक के कुछ टॉप एक्टर्स की वापसी देखने को मिलेगी। 'लाहौर 1947' से प्रीति जिंटा सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने सनी देओल स्टारर के सेट से बीटीएस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करके फैंस को अपडेट दिया है।
'लाहौर 1947' की बीटीएस फोटोज आईं सामने
प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'लाहौर 1947' के सेट से कुछ फोटोज शेयर कीं। इनमें वह राजकुमार संतोषी के साथ नजर आ रही हैं। इन बीटीएस फोटोज में प्रीति ने सेट पर बनाए गए रूल के बारे में भी बताया है।
प्रीति जिंटा ने दिखाई पर्दे के पीछे की झलक
प्रीति जिंटा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें पहली फोटो क्लैपबोर्ड की है, जिसपर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के नाम के साथ डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी संतोष सिवान का नाम लिखा है। दूसरी तस्वीर में राजकुमार संतोषी और प्रीति जिंटा की सेल्फी है। तीसरी तस्वीर में वह संतोष सिवान के साथ नजर आ रही हैं। चौथी फोटो सेट पर लगे साइन बोर्ड्स की है, जिसमें एक HMU बेस का है। उसी के नीचे 'नो फोन ऑन सेट' का रूल भी लिखा है।
प्रीति जिंटा की फिल्में
प्रीति जिंटा ने करियर की शुरुआत 1998 की रिलीज 'दिल से' से की थी। उनकी हिट मूवीज में 'क्या कहना', 'सोल्जर', 'दिल चाहता है', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'वीरा जारा', 'कभी अलविदा ना कहना', है। अब एक्ट्रेस एक लंबे गैप के बाद सनी देओल के साथ फिल्म 'लाहौर 1947' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव