राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची रायपुर
रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राष्ट्रपति मुर्मु का माना विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत सिंह साहेब ने राष्ट्रपति मुर्मु को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आज पूर्वान्ह 11 बजे वायु सेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंची। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। रायपुर स्थित एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति मुुर्मु के मुख्य आतिथ्य में एनआईटी का 14वां दीक्षांत समारोह अपरान्ह 3.30 बजे से आयोजित होगा।
राष्ट्रपति मुर्मु 25 अक्टूबर को संध्या 5.15 बजे से 6.30 बजे तक पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीवाली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि रिमोट का बटन दबाकर उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तों में हितग्राही महिलाओं को 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति मुर्मु को भेंट करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति स्थानीय जनजातीय समुदाय की लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।
चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की योजना, TMC ने भी भरी हामी
रेलवे ने जारी की सूचना, इस तारीख तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित
पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना, खड़गे ने जताई चिंता
कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता खत्म, रामनिवास रावत को राहत
इंदौर गेर पर अंतरराष्ट्रीय गैंग की नजर, पुलिस ने किया खुलासा
कूच बिहार में मंत्री का अनशन, मतदाता सूची को लेकर लगाए गंभीर आरोप
“शहर में एक भी सफाई निरीक्षक नहीं” बयान के बाद उपायुक्त निलंबित
छत के रास्ते घर में बुलाया प्रेमी, पति की गोली मारकर हत्या
निर्विरोध राज्यसभा पहुंचीं लक्ष्मी वर्मा, मिला आधिकारिक प्रमाण पत्र
SIR प्रक्रिया पर विपक्ष का हमला, सरकार से मांगे जवाब