राष्ट्रपति मुर्मू मई में रहेंगी हिमाचल दौरे पर
शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर आएंगी। 6 को राष्ट्रपति केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा करेंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। राजभवन में पहली बार राष्ट्रपति की ओर से 7 मई को डिनर आयोजित किया जाएगा। 8 को राष्ट्रपति दिल्ली लौटेंगी।
सोमवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। 4 मई को राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए राष्ट्रपति के वाहनों का काफिला छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास पहुंचेगा।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ