पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच ने शिखर धवन की चोट पर दिया अपडेट
पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने टीम के नियमित कप्तान शिखर धवन की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि उन्होंने रिहैब प्रक्रिया शुरू कर दी है। जोशी ने साथ ही धवन की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे सैम करन की सराहना करते हुए कहा कि टीम को करन के नेतृत्व में पूरा भरोसा है। धवन चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर रहे थे और उम्मीद है कि वह अगले कुछ और मैचों से बाहर रह सकते हैं।पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगर ने इस बात के संकेत दिए थे कि धवन कम से कम सात से 10 दिनों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि धवन की अनुपस्थिति में करन ही टीम की समान संभालेंगे। पंजाब का सामना गुरुवार को मुंबई इंडियंस से होना है। इसके अलावा धवन का 21 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना भी संदिग्ध है।मुंबई के खिलाफ मैच से पहले जोशी ने बताया कि इस वक्त धवन मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। टीम लगातार हमें धवन के बारे में अपडेट दे रही है। वह फिलहाल रिहैब में हैं और उनकी अनुपस्थिति में करन टीम की कमान संभाल रहे हैं। जब पिछले साल भी धवन चोटिल हुए थे तो उनकी जगह करन ने ही कप्तानी की थी और उन्होंने अच्छी तरह टीम का नेतृत्व किया था, इसलिए हमें करन के ऊपर पूरा भरोसा है।
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
‘हर इमारत में बंकर’, इज़रायल से रीवा निवासी ने साझा किए अनुभव
ईरान मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता में तकरार, राहुल गांधी को घेरा गया
संजय राउत का बड़ा खुलासा, नंबरों की कमी से प्रियंका चतुर्वेदी को नहीं मिल पाया टिकट
खामेनेई को अंतिम सलाम के बीच ईरान का इस्राइल को सख्त संदेश
अजित पवार विमान दुर्घटना केस में पूछताछ का दौर, तकनीकी पहलुओं की जांच
T. S. Singh Deo बोले—पुरानी हो गई जय-वीरू की जोड़ी, अब नई फिल्म बनेगी
गृहमंत्री का बड़ा कदम, डिजिटल जनगणना हेतु चार आधुनिक टूल लॉन्च