"देशभक्ति पर सवाल? विदेश में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बयान विवादों में"
Salman Khurshid: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मलेशिया में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में विदेश दौरे के दौरान यह बयान दिया कि “जब आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर हों, भारत का संदेश दुनिया तक पहुँचाने के लिए, तो यह दुखद है कि लोग राजनीतिक फायदे के लिए बातें कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?” यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, जिसका उद्देश्य उन लोगों पर निशाना साधना था जो राष्ट्रीय हितों से ऊपर राजनीतिक निष्ठाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। \
आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की थी प्रशंसा
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले की प्रशंसा की थी। कांग्रेस नेता ने इंडोनेशिया के थिंक टैंक से कहा था कि एक ऐसे कानून को निरस्त करने से जम्मू-कश्मीर में समृद्धि आई है, जिससे “ऐसा लगता था कि कश्मीर भारत से अलग है।”
मैं भारत के लिए बोलने आया हूं- खुर्शीद
इससे पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि लोग यह भी कह रहे हैं कि ‘वह फलां-फलां का समर्थन कर रहे हैं और फलां-फलां का समर्थन नहीं कर रहे हैं।’ लेकिन अगर मुझे सरकार का विरोध करना होता तो मैं घर पर ही रहता। मैं भारत के लिए बोलने आया हूं। जो कोई भी भारत के लिए बोलता है और जिस भी तरीके से बोलता है, हम उनका समर्थन करने के लिए यहां हैं।
‘आतंकवाद अब और नहीं’
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयास और आतंकवाद से निपटने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रतिक्रिया की दरकार को सबके सामने रखा। कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनिया में शांति और समृद्धि को तभी बढ़ावा मिलेगा जब आतंकवाद पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक स्वर से भारत कह रहा है ‘आतंकवाद अब और नहीं।’
बता दें कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जापान और इंडोनेशिया का दौरा कर चुका है तथा वर्तमान में मलेशिया में है।
घूस लेते पकड़ी गई लोक निर्माण विभाग की महिला कर्मचारी
खिताब की दहलीज पर आकर चूकीं ये टीमें, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार
‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर बनाई रील, चार आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई
मैदान पर वही दबदबा! क्यों जसप्रीत बुमराह को कहा जा रहा गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर
किसानों के लिए आफत बना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: MSP पर गेहूं बिक्री में आ रही दिक्कत
नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- रणवीर सिंह का ये अवतार है माइंड ब्लोइंग
बेटे की उपलब्धियों पर गर्व, पंकज कपूर ने कहा- शाहिद कपूर ने अपने दम पर सब हासिल किया
‘इमोशनल ड्रामा बंद होना चाहिए’—यूके राइडर के भाई ने साधा अनुराग डोभाल पर निशाना