राधिका खेड़ा ने भाई-बहन के खिलाफ खोला मोर्चा
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने गांधी परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रियंका गांधी से बड़ा एक्टर दुनिया में कोई नहीं है। अगर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपना सबसे बुरा दौर देखा है, तो वह तब था जब कांग्रेस की यह महासचिव राज्य में पार्टी की प्रभारी थीं।राधिका खेड़ा ने आगे कहा,"लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाला डायलॉग वो कहती हैं, लेकिन पार्टी में उनकी लड़ाई खुद लड़कियों से है। उसका उदाहरण मैं हूं। अमेठी और रायबरेली की जनता को ये लोग बेवकूफ बनाते आए हैं। गांधी परिवार ने अमेठी और रायबरेली की जनता का विकास नहीं होने दिया।"
अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को चुनाव में हराकर उन्हें भगोड़ा बना दिया। इस बार उत्तर प्रदेश से गांधी परिवार साफ हो जाएगा। गांधी परिवार ने रायबरेली के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया। राधिका खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ नारे नहीं देते हैं, बल्कि वो काम करके दिखाते हैं। उन्होंने रोजगार देकर दिखाया। महंगाई कम करके दिखाई।बीजेपी में शामिल होने से पहले राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए थे कि कई नेताओं ने उन्हें शराब की पेशकश की थी।
उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की और वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। ये बात मैंने सचिन पायलट, दीपक बैज और जयराम रमेश, पवन खेड़ा को सूचित किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे नजरअंदाज कर दिया गया, क्योंकि मैं पार्टी की हिंदू विरोधी विचारधारा का पालन नहीं करती थी।
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
ईरान मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता में तकरार, राहुल गांधी को घेरा गया
खामेनेई को अंतिम सलाम के बीच ईरान का इस्राइल को सख्त संदेश
अजित पवार विमान दुर्घटना केस में पूछताछ का दौर, तकनीकी पहलुओं की जांच
T. S. Singh Deo बोले—पुरानी हो गई जय-वीरू की जोड़ी, अब नई फिल्म बनेगी
गृहमंत्री का बड़ा कदम, डिजिटल जनगणना हेतु चार आधुनिक टूल लॉन्च
भाजपा से दूरी से लेकर नजदीकी तक, Nitish Kumar की राजनीति
66 के हुए शिवराज सिंह चौहान, जन्मदिन पर विकास के पांच संकल्प
नेपाल से पकड़ा गया नक्सली नेता Muppala Lakshmana Rao, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चा