सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार राव का नाम आया सामने
Rajkumar Rao: सौरव गांगुली टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं. उन्हें भारतीय टीम को नई दिशा देने के साथ महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे कई युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज अपनाया और विदेशी धरती पर परचम लहराना शुरू किया था. क्रिकेट के मैदान पर विरोधी टीम के सामने दादागिरी दिखाने वाले गांगुली की कहानी अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव उनका रोल निभा सकते हैं.
राजकुमार राव निभाएंगे दादा का किरदार
राजकुमार राव ने हाल ही में स्त्री 2 जैसी हिट फिल्म की थी. उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब कुल 800 करोड़ की कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अब वो भारतीय टीम में दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली की बायोपिक में उनका किरदार निभा सकते हैं. गांगुली की दादागिरी को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने का काम कर सकते हैं. गांगुली की बायोपिक फिल्म के लिए राजकुमार राव का नाम तय माना जा रहा है. बता दें लव रंजन गांगुली के जीवन पर बन रही इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं. वहीं इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवाने डाइरेक्ट कर सकते हैं. उन्होंने ही साल 2021 में इस बायोपिक का ऐलान किया था.
आयुष्मान खुराना ने साइन किया था
राजकुमार राव से पहले सौरव गांगुली के किरदार को निभाने के लिए दो बॉलीवुड के दो सुपरस्टार आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर को भी संपर्क किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए सबसे पहले आयुष्मान से बातचीत की गई थी. उन्होंने आधिकारिक रूप से फिल्म को साइन भी कर लिया था. लेकिन बाद में किसी वजह से वो बाहर हो गए. इसके बाद रणबीर कपूर का नाम इस बायोपिक से जुड़ा. गांगुली उनकी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान उनके साथ नजर आए थे. इसके बाद से ही ये अफवाह उड़ी थी. हालांकि अब इस फिल्म के लिए राजकुमार राव का नाम सामने आ रहा है.
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज