रामानुजगंज नगर पंचायत बना नगरपालिका
रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत नगर पंचायत रामानुजगंज से नगरपालिका के रूप में उन्नयन हुए कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। मंत्री नेताम ने क्षेत्रवासियों को नये नगर पालिका के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंत्री नेताम कहा कि रामानुजगंज नगर पंचायत के रूप में जाना जाता था। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणाम स्वरूप लंबे अरसे बाद इसे नगरपालिका क्षेत्र बनाया गया है। उन्होंने रामानुजगंज को नगरपालिका बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना है। मंत्री नेताम ने कहा कि नगरपालिका बनने से स्थानीय जनता को प्रशासनिक सुविधाएं और सेवाएं बेहतर तरीके से प्राप्त होंगी, जिससे विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि वे समाज में जन चेतना एवं सहभागिता का भाव जागृत कर नगरपालिका रामानुजगंज को बेहतर रूप में काम करने में सहयोग करें।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवेंद्र प्रधान, जनपद सीईओ मनोज पैंकरा और नगर पालिका सीएमओ व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मानपुर के पास देर रात जुए के अड्डे पर छापा, लाखों की रकम जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को सौंपी जांच
मिडिल ईस्ट हालात का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर लुढ़का
शराब मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार बहस
एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात विंग कमांडर ने रायपुर में की आत्महत्या
बाजार पर जंग का साया: निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लुढ़का
मैदान पर तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने अर्शदीप सिंह को किया दंडित
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत?
फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन बना सहारा, कंबल ओढ़कर मुंबई पहुंचे शिवम दुबे
चमकती त्वचा के लिए फेस मास्क या फेस पैक, क्या है सही विकल्प