सलमान खान के घर ईद पर पहुंचे रणबीर-आलिया, यूजर्स ने कहा......
11 अप्रैल को दुनियाभर में ईद का जश्न मनाया गया। सलमान खान ने भी अपने चाहने वालों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच कभी अनबन की खबरों ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। कहा जाता है कि दोनों ने सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। मगर लगता है कि अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है।
सलमान के साथ रणबीर-आलिया की पार्टी
दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में डिनर के लिए गए थे। दोनों को सलमान के घर पर स्पॉट किया गया। भाईजान के करीबी शख्स मगर पी बसंत ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ लोकेशन सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट का डाला गया है।
तस्वीर में आलिया और रणबीर एक शख्स के साथ पोज दे रहे हैं। रणबीर ऑल डेनिम लुक में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट फ्लोरल सलवार सूट और हेयर बन में खूबसूरत लग रही हैं। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, लोग हैरान हो गए और एक्साइटमेंट से फुल हो गए।
फैंस हुए एक्साइटेड
कई यूजर्स ने पूछा, "यह सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट है क्या?" एक ने कहा, "सलमान और रणबीर की फोटो अपलोड करो।" एक और यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड, सलमान खान के घर पर रणबीर।" एक ने कहा, "एनिमल गैलेक्सी में क्या कर रहा है?" एक ने यह भी कहा, "धूम 4 में सलमान और रणबीर।" वहीं, रेडिफ पर एक फैन ने मजे लेते हुए कहा, "सलमान रामायण में मरीच (हिरण) का किरदार निभाएंगे।"
बता दें कि कुछ समय पहले अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में सलमान खान को एनिमल का गाना गाते हुए देखा गया था। वह बी प्राक के साथ सुर से सुर मिलाते हुए नजर आए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव