दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान
औरैया । जिले के बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार रात घर में गेट पर लगे रोशनदान से साड़ी से गले में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पिता ने गांव के दो युवकों पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसका मामला कोर्ट में चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग (17) रविवार रात अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रही थी। पिता खेत पर भूसा भरने गए थे। तभी देर रात किसी समय उसने घर के गेट के रोशनदान से साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो फंदे पर किशोरी को लटका देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को जुलाई 2022 में गांव निवासी सोनम व रंजीत बहला-फुसलाकर ले गए थे। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की गई थी। वहीं पुलिस ने 366 व 363 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में कोई सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले में रिइंवेस्टीगेशन का आदेश दिया था। आरोप है कि इस बीच विपक्षियों की ओर से बेटी को कई बार धमकाया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव