रवि किशन की मामला लीगल है सीजन 2 का हुआ एलान
राहुल पांडे के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'मामला लीगल है' को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में रवि किशन समेत अन्य स्टार्स की अदाकारी की तारीफ की गई। ऐसे में अब इसके मेकर्स ने फैंस के लिए एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, पहला सीजन धमाकेदार होने के बाद अब इसका दूसरे सीजन तहलका मचाने आ रहा है।
जी हां, पहले सीजन के एक महीने के अंदर इसके मेकर्स ने दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। बता दें कि पहला सीजन 1 मार्च, 2024 को रिलीज हुआ था, जिसमें अनंत जोशी, निधि बिष्ट और रवि किशन मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
कब और कहां रिलीज होगा दूसरा सीजन?
नेटफ्लिक्स ने आज गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'मामला लीगल है' के दूसरे सीजन की झलक देखने को मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हंसता हुआ वकील सबसे बेस्ट दिखता है, इसीलिए पटपड़गंज के क्यूटीएस लौट रहे हैं।
मामला लीगल है दूसरे सीजन के लिए लौट रहा है, जल्द ही आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "नेटफ्लिक्स हमेशा मास्टरपीस बनाता है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "अब तक की बेस्ट सीरीज.... दूसरे सीजन के लिए बहुत उत्साहित हूं"।
बता दें कि इसके पहले सीजन में देखने को मिला था कि वकील वीडी त्यागी के रूप में रवि किशन कानूनी प्रणाली में अपने दांव पेंच से खामिया तलाशते हुए दिखाई देते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभिनेत्री नाइला ग्रेवाल ने महिला एडवोकेट अनन्या श्रॉफ की भूमिका में अपना दमखम दिखाया है। अब दूसरा सीजन लोगों को कितना पसंद आता है ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का अभी एलान नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की