RCB के गेंदबाज हो जाएंगे चौकन्ने....
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स भिड़ने को तैयार हैं। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम को यह धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ किंग कोहली होंगे तो दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल अपनी पावर हिटिंग से जलवा बिखेंगे। मैच से पहले आंद्रे रसेल ने बड़ा खुलासा किया है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हैदराबाद के खिलाफ आंद्रे रसेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी की एक झलक दिखाई थी। रसेल ने मात्र 25 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस एकबार फिर उनसे कुछ उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। आईपीएल के एक प्रोमो वीडियो में ऑलराउंडर रसेल ने अपने पसंदीदा शॉट के बारे में खुलासा किया।
लंबे सिक्स से नहीं होते हैरान
रसेल ने कहा कि वह अपने लगाए गए सिक्स की दूरी से ज्यादा हैरान नहीं होते हैं, क्योंकि वह गेंद को जितना हो संभव हो सके गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहते हैं। रसेल ने कहा कि उन्हें लॉन्ग ऑन की तरफ सिक्स लगाना बहुत पसंद है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्ट्रेट शॉट लगाना भी पसंद है। रसेल ने कहा कि जब वह लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलते हैं तो वह स्टैंड में कॉफी दूर तक जाती है।
पहले मैच में की 256 रन की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी
गौरतलब हो कि पिछले कुछ सीजन में आंद्रे रसेल का बल्ला खमोश था। कुछ सीजन में रसेल का स्ट्राइक रेट 145.51 और 20.64 की औसत से रन बनाए थे। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। रसेल ने 256 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। हालांकि, आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर मैच खेलेगी। ऐसे में रसेल के लिए खास प्लान तैयार किया होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव