बागी नेता सुधीर शर्मा का सीएम पर निशाना
नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल चरम पर है। कांग्रेस के नेताओं में आपसी बयानबाजी भी लगातार जारी है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से अब अयोग्य घोषित हो चुके विधायक और कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा ने कहा है कि विधायकों को किडनैप करने की बात निराधार है। सभी विधायक राष्ट्र और प्रदेश के हित में स्वेच्छा से साथ खड़े हुए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी वालों ने सीआरपीएफ के घेरे में रखा हुआ है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए भी खतरा करार दिया। मुख्यमंत्री के इसी बयान के बाद सुधीर शर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सुधीर शर्मा ने कहा कि पहले तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकारी खजाने की चिंता की बात करते रहे, लेकिन कुर्सी पर खतरा आते ही एक के बाद एक कैबिनेट रैंक बांट रहे हैं। शर्मा ने सवाल पूछा- क्या अब सरकारी खजाने पर कोई बोझ नहीं पड़ रहा? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायकों के पास सरकारी अफसर पहुंचकर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस से बगावत करने वाले नेता अपनी बात पर अडिग हैं और प्रलोभन से दूर हैं।
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन