हनी सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज की तारीख और जगह का खुलासा
साल 2023 में ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ के नाम से रैपर हनी सिंह ने अपनी लाइफ के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म अनाउंस की थी. उस ऐलान ने उनके तमाम फैन्स को एक्साइटेड कर दिया था, क्योंकि इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी जिंदगी के कई पहलुओं को शामिल किया गया है. लेकिन तब ये नहीं बताया गया था कि ये फिल्म आखिर रिलीज कब होगी. हालांकि, अब रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है.
इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई गई है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है. ये डॉक्यूमेंट्री 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
‘इंडियन म्यूजिक को बदल दिया’
नेटफ्लिक्स ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें हनी सिंह माइक्रोफोन के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कैप्शन में लिखा, “आप नाम जानते हैं, लेकिन उसकी कहानी नहीं. एक दिग्गज के उदय की कहानी के गवाह बनिए, जिसने इंडियन म्यूजिक को हमेशा के लिए बदल दिया.”
इस डॉक्यूमेंट्री को मोजेज सिंह ने डायरेक्ट किया है और गुनीत मोंगा इसकी प्रोड्यूसर हैं. गुनीत मोंगा वही हैं, जो शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पर्स के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हैं. वो साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं. अब देखना होगा कि हनी सिंह के ऊपर बनी डॉक्यूमेंट्री कैसा कमाल दिखाती है.
हनी सिंह ने कब शुरू किया था अपना करियर?
हनी सिंह रैप की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में अच्छे बुरे हर तरह के दौर देखे हैं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं. हनी ने पंजाबी और हिंदी के साथ-साथ गुजराती और तमिल में भी गाने गाए हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में की थी. ‘पेशी’ के नाम से उनका पहला पंजाबी म्यूजिक एल्बम आया था. उन्होंने हिंदी इंडस्ट्री में अपना सफर साल 2011 में शुरू किया था. ‘शकल पे मत जा’ के नाम से वो गाना लाए थे, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.
दुबई में ड्रोन अटैक से हड़कंप, एक भारतीय सहित 4 घायल
भोपाल मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, पुट्ठा मिल में टनल के लिए गहरी खुदाई
विधानसभा में जंबूरी कार्यक्रम पर गरमाई बहस, टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
मानपुर के पास देर रात जुए के अड्डे पर छापा, लाखों की रकम जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को सौंपी जांच
मिडिल ईस्ट हालात का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर लुढ़का
शराब मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार बहस
एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात विंग कमांडर ने रायपुर में की आत्महत्या
बाजार पर जंग का साया: निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लुढ़का
मैदान पर तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने अर्शदीप सिंह को किया दंडित