राहुल गांधी की पेशी पर नई तारीख का अनुरोध
"हुजूर सदन की कार्यवाही चल रही है फिर बजट पेश होगा, 26 जुलाई की डेट दें वो जरूर हाजिर होंगे।" यह बात एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कही तो अगली पेशी पर राहुल गांधी को पेश होने का मौका मिला।
एमपीएमएलए न्यायालय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा चल रहा है। उन्हें बयान देने के लिए कई पेशियों से तलब किया जा रहा। परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडे ने सुनवाई शुरू होते ही कहा कि जमानत करवाने के बाद कई पेशियों से आरोपित न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया फिर भी नहीं आए। अब गिरफ्तारी का वारंट जारी हो।
इस पर राहुल के वकील काशी प्रसाद शुक्ल ने कहा कि बात सही है, लेकिन अभी संसद सत्र चल रहा है। श्रीमन एक अवसर दीजिए फिर जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली पेशी नियत कर उन्हें उपस्थित करने की बात कही।
क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। राहुल के बयान से आहत होकर जिले के कोतवाली देहात थाना के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल के खिलाफ विशेष न्यायालय में परिवाद दायर किया था।
लंबी प्रक्रिया चलने व पेशी पर नहीं पहुंचने को लेकर विशेष जज ने दिसंबर 2023 को विरुद्ध वारंट जारी कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने 20 फरवरी को कोर्ट में समर्पण किया, जहां तत्कालीन जज योगेश यादव ने उन्हें 25-25 हजार के दो मुचलके पर जमानत देते हुए दो मार्च को बयान दर्ज कराने के आदेश दिए थे। बीते 26 जून को कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां