अखिलेश के करीबी का इस्तीफा
मेनपुरी । समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक करीबी आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव ने मंगलवार को सपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा में पारिवारिक कलह और स्थानीय नेताओं द्वारा एक दूसरे की टांग खींचने का आरोप लगाया है। मैनपुरी के स्टेशन रोड निवासी मनोज यादव दो दशक से सपा से जुड़े हैं। वे 2016 में सपा के टिकट पर घिरोर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके बाद वे पर्दे के पीछे से सपा की मदद कर रहे थे। उन्हें अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद दिसंबर 2022 में हुए लोकसभा उप चुनाव में डिंपल यादव के साथ भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी लेकिन मंगलवार को उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सपा अब जनता के लिए काम नहीं कर पा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव