रोहित शर्मा के 5 विश्व रिकॉर्ड, विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए .....
रोहित शर्मा ने 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था। विराट कोहली ने 2008 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला। विराट जल्द ही दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल हो गए। रोहित शर्मा शुरुआत में स्ट्रगल कर रहे थे। 2013 में नियमित ओपनर बनने के बाद उनका करियर बदल गया। अभी रोहित शर्मा दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। विराट कोहली तो लगातार रन बना ही रहे हैं। हम आपको आज रोहित शर्मा के 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, विराट कोहली जिसके आसपास भी नहीं हैं।
वनडे में सबसे बड़ी पारी
वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली की सबसे बड़ी पारी की बात करें तो उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाए थे। रोहित तीन बार इससे बड़ा स्कोर बना चुके हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं। 483 मैचों में उनके बल्ले से 620 छक्के हैं। अन्य किसी बल्लेबाज के 560 छक्के भी नहीं हैं। दूसरे तरफ विराट कोहली ने रोहित के आधे छक्के भी नहीं मारे हैं। 533 मैच में उनके बल्ले से 301 छक्के निकले हैं।
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। विराट कोहली का नाम तो इस रिकॉर्ड में ही नहीं है। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। दोनों ही खिलाड़ी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।
एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक
एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में हुए वनडे वर्ल्ड कप में रोहित के बल्ले से 5 शतकीय पारियां निकली थीं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा 5 शतक हैं। विराट कोहली की बात करें तो वह इस फॉर्मेट में एक ही शतक मार सके हैं। 2022 एशिया कप में विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।
बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपियों को मिली रिहाई
टी20 विश्वकप फाइनल विश्लेषण: किसकी ताकत बनेगी जीत की कुंजी?
अहमदाबाद में महामुकाबला: सैंटनर की रणनीति, क्या भारत को मनोवैज्ञानिक चुनौती?
धरने के दौरान ममता बनर्जी का तीखा बयान, दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
खारकीव मिसाइल हमले पर जेलेंस्की का बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
दर्दनाक सड़क हादसा: सेना के ट्रक से टकराई कार, हवलदार की मौत
UPSC 2025 में 301वीं रैंक पर दो नाम, आकांक्षा सिंह को लेकर मचा कन्फ्यूजन
पीएम की रैली को लेकर बंगाल में सियासी हलचल, ब्रिगेड मैदान में तैयारियां तेज