रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.84 डॉलर पर
मुंबई । प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा की तेजी को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मामूली गिरावट के साथ 83.87 प्रति डॉलर पर खुला, हालांकि शुरुआती सौदों के बाद वापसी करते हुए 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.86 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.38 पर रहा।
FIR पर रोक के बाद आरिफ मसूद को मिली बड़ी कानूनी राहत
लापरवाही पड़ सकती है भारी, बीपी की दवा लेने वालों के लिए जरूरी खबर
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ टी20 विश्वकप 2026: बल्लेबाजों का तूफान, गेंदबाजी में बुमराह छाए
मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं अदिति हुंडिया
ईरान-इज़राइल तनाव का असर एमपी में, भोपाल में गैस एजेंसियों पर भीड़
तनाव के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
पावर सेक्टर अपडेट: फरवरी में बिजली खपत 133 अरब यूनिट के पार
टेक जगत में हलचल: एंथ्रोपिक ने पेंटागन के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की
निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी: चांदी में बड़ी छलांग, सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब