संजय गांधी थर्मल पावर की 500 मेगावाट की यूनिट ठप
भोपाल। प्रदेश के उमरिया जिले स्थित संजय गांधी थर्मल पावर बिरसिंहपुर पाली में 500 मेगावाट की यूनिट गुरुवार देर रात से ठप हो गई। इस यूनिट के जेनरेटिंग ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद लगी आग गई। इस हादसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। इसके बाद यह यूनिट ठप हो गई। हादसे के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। मेंटेनेंस में भी लंबा समय लग सकता है। प्लांट में एक अतिरिक्त जेनरेटिंग ट्रांसफार्मर उपलब्ध है, जिसे जल्द ही असेंबल कर इकाई शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि बंद इकाई को चालू करने में काफी समय लग सकता है। मप्र पावर जेनरेटिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत सिंह भी गुरुवार को संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने पावर प्लांट की व्यवस्थाओं और मेंटेनेंस पर भरोसा जताया और राखड़ के रखरखाव और परिवहन की सराहना की। इस दौरान संजय गांधी थर्मल पावर हाउस को बेस्ट पावर हाउस से सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया। लेकिन उनके जाने के बाद ही जेनेटरिंग ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया।
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा
जुए के खिलाफ अभियान में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता
सदी पुरानी मान्यता के चलते नहीं जलाई जाती होलिका
प्रदेश में नियमों की अनदेखी, अवैध निर्माण पर CAG का खुलासा
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी