अग्निवीर और ठेके पर पुलिस की भर्ती को लेकर संजय सिंह का निशाना
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर से बीजेपी की केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है। यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मजाक है। संजय सिंह ने आगे कहा कि यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ। अभी इसकी जांच चल ही रही थी कि अब ठेके पर पुलिस की भर्ती होने वाली है। इससे पहले आप सांसद संजय ने गठबंधन सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था, एनडीए गठबंधन सरकार बैसाखी पर चलने वाली सरकार है, जो छह महीने भी नहीं चलेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का फैजाबाद की सीट पर हारने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि शिव शंकर दयालु हैं, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने दुष्टों का नाश किया है। वह किसी को छोड़ते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने तो रावण के अहंकार तक का नाश किया था। श्रीराम ने रावण की लंका जला दी थी। उन्हें बीजेपी वालों की लंका जलाने में कितना समय लगेगा। अयोध्या में बीजेपी की हार पर कहा कि ये चुनाव हार गए तो अयोध्यावासियों को, श्री राम की नगरी की प्रजा को मां बहन की गालियां दे रहे हैं। बीजेपी की ट्रोल आर्मी अयोध्या के लोगों को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। यह अयोध्या के लोगों का अपमान है।
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
केजरीवाल को झटका: दिल्ली विधानसभा ने लाइव स्ट्रीमिंग से किया इनकार
ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला: United States की मंजूरी से India जारी रखेगा Russia से तेल आयात
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
ईरान तनाव का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द; लौटे यात्रियों ने सरकार को सराहा
बसपा ने दिया ‘लखनऊ चलो’ का नारा, कांशीराम जयंती पर जुटेगा कार्यकर्ताओं का सैलाब
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल