प्याऊ घर सेवा के लिए स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स हुए सम्मानित
राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त स्काउट अभय जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले के 9 स्थलों पर नागरिकों के लिए ग्रीष्मकालीन प्याऊ घर सेवा 9 अप्रैल से 9 मई 2024 तक उपलब्ध कराई गई। जिसके अंतर्गत रौनक कैटर्स एण्ड टेन्ट हाउस, जिला सतनामी सेवा समिति, त्रिशंख मण्डल राजनांदगांव, गट्टानी परिवार डोंगरगढ़, सोमनी वस्त्रालय, सोमनी इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर के सहयोग से महावीर चौक, नया बस स्टैण्ड, संत कंवरराम चौक, ठाकुर प्यारेलाल चौक, हरदुवा मुख्य मार्ग, यात्री प्रतीक्षालय सकुलदैहान, सोमनी बस स्टॉप, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के सामने प्याऊ घर सेवा उपलब्ध कराई गई। प्याऊ घर सेवा संचालन में स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स की सराहनीय भूमिका रही।
प्याऊ घर सेवा कार्य के लिए बी संगीता राव, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहारे, जिला क्रीड़ा अधिकारी उषा चटर्जी, नोडल स्काउट गाइड प्रशांत चितवरकर, नितिन हिरवानी, अंबिका देवांगन एवं 100 स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरगी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी, महंत राजा बलराम दास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेट स्कूल, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदुवा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवाह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन मुढ़ीपार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदुमतरा, वेसलियन हिंदी मीडियम स्कूल, ठाकुर प्यारेलाल सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकुलदैहान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरमुन्दा, शाकसीय हाई स्कूल भण्डारपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़, आम्बेडकर ओपन रोवर क्रू सरोजनी ओपन रेंजर टीम डोंगरगढ़ के स्काउट रोवर ने सेवा कार्य किया।
इस कार्य मे नोडल स्काउट गाइड जिला मुख्यालय आयुक्त गाइड उषा चटर्जी, जिला सचिव देवेंद्र अम्बादे, मयूख श्रीवास्तव, रमेश दास साहू, रामलाल चन्द्रवंशी, जीपी नेताम, राजेश साहू, राजाराम देवांगन, हेमन्त देशमुख, सुशीला नेताम, नीरेन्द्र नीलम साहू, आरती साहू, सरिता साहू, सोमिन साहू, सुअंजली वैदय, मनीषा भीमटे, शीला गुप्ता, भारती रजक, सीमा सिंह, ललिता पगारे, राकेश भावते, राकेश रामटेके, कमलेश्वर साहू, जनोहर वर्मा, डीडी साहू, नीलकंठ धुर्वे की सक्रिय सहभागिता रही।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ