श्रुति हासन संग ब्रेकअप पर शांतनु हजारिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा.....
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रुति हासन अक्सर ही अपनी अदाकारी और अदाओं के लिए लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों से श्रुति हासन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. श्रुति हासन एक लंबे समय से शांतनु हजारिका को डेट कर रही थीं, लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि श्रुति-शांतनु का ब्रेकअप हो गया है. इन्हीं खबरों पर अब शांतनु हजारिका ने अपना रिएक्शन दिया है.
शांतनु हजारिका का रिएक्शन आया सामने
शांतनु हजारिका ने हाल ही में श्रुति हासन संग ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा- 'आई एम सॉरी, मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं.' शांतनु हजारिका ने ब्रेकअप की खबरों को ना तो कंफर्म किया है और ना ही इन्हें नकारा है. वहीं श्रुति हासन ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है.
श्रुति हासन ने डिलीट की तस्वीरें और वीडियो
ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शांतनु के साथ की सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं. बता दें, श्रुति हासन और शांतनु दोनों ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे के साथ खूब तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करते थे.
श्रुति-शांतनु कई साल से कर रहे थे डेट
श्रुति हासन और शांतनु हजारिका कई साल से डेट कर रहे थे. बीते साल तो एक्ट्रेस की शांतनु संग शादी की खबरें भी खूब उड़ी थीं. जब एक इंटरव्यू के दौरान शांतनु को श्रुति का पति बता दिया था. हालांकि श्रुति ने बाद में इन अफवाहों को साफ किया था और बताया था कि वह शादीशुदा नहीं हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव