'हीरामंडी' की 'आलमजेब' की ट्रोलिंग पर शर्मिन सहगल ने तोड़ी चुप्पी, कहा
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसमें नजर आए कई स्टार्स के अभिनय की भी जमकर तारीफ भी हुई। हालांकि, डायरेक्टर की भांजी और एक्ट्रेस शर्मिन सहगल को लोगों ने काफी ट्रोल किया।
यहां तक कि ट्रोलिंग से परेशान होकर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन तक ऑफ कर दिया। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है।
ट्रोलिंग को लेकर क्या बोलीं 'आलमजेब'
शर्मिन सहगल ने कहा कि लास्ट में दर्शक ही राजा होते हैं और एक क्रिएटिव इंसान के तौर पर इसे स्वीकार करना बहुत जरूरी है। उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है। फिर चाहे वह पॉजिटिव हो या नेगेटिव। यही एक चीज है, जो मुझे नजरिया देती है और मुझे ठीक रहने देती है।
किरदार को दिया सब कुछ
इसके आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि पॉजिटिव रिएक्शन उतने ही थे, जितने नेगेटिव। फिर भी बाद वाले पर ज्यादा फोकस किया गया। मैंने आलमजेब के किरदार को अपना सब कुछ दिया था। हम नेगेटिव बातों पर ध्यान देते हैं, लेकिन बहुत सारी पॉजिटिव बातें भी हैं, जिनके बारे में हम बात नहीं करते। शायद पॉजिटिव बातों के बारे में बात करना उतना दिलचस्प नहीं है और हम कुछ हद तक उन्हें अनदेखा कर देते हैं।
ट्रोलिंग के बाद अब लिए ये फैसला
हीरामंडी की आलमजेब ने बताया कि ट्रोलिंग के बाद उन्होंने इस किरदार से होने वाली सभी बातचीत से दूर रहने का फैसला किया, लेकिन अब कुछ हफ्ते पहले उन्होंने सब कुछ पढ़ने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि एक समय था जब मैं इन चीजों से दूर थी और इस पर ध्यान नहीं दे रही थी।
फिर मुझे एहसास हुआ कि इसकी वजह से मैं बहुत सारा प्यार खो रही हूं, जो मुझे मिल रहा है। इसलिए अब मैंने इस पर ध्यान देने का फैसला किया है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां