रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग हुई शुरू
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इन दिनों चर्चा में है. लंबे समय से फिल्म को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं. बता दें कि 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो गई है. सेट की फोटो भी रेडिट पर सामने आई है और लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रही है. ऐसे में 'रामायण' के फैंस खुशी से झूम उठे हैं.
शुरू हई 'रामायण' की शूटिंग
रेडिट पर 'रामायण' के सेट की पहली फोटो सामने आ गई है. तस्वीर में बड़ा सा सेट साफ दिखाई दे रहा है. भगवान की पूजा के साथ फिल्म की शुरुआत की गई है. मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे. बता दें कि सेट की पहली फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है. लोग आगे भी मूवी से जुड़े अपडेट जानने के लिए दिलचस्पी जाहिर कर रहे हैं.
जबरदस्त होने वाली है फिल्म
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार देखने के लिए मिलेगी. अभिनेता राम का किरदार निभाएंगे और एक्ट्रेस सीता के रोल में नजर आएंगी. ऐसा भी कहा जा रहा है कि केजीएफ स्टार यश इस मूवी में रावण का रोल निभाएंगे. इसके अलावा संभावना है कि सनी देओल, बॉबी देओल, विजय सेतुपति और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे भी फिल्म में नजर आ सकते हैं.
जमकर मेहनत कर रहे हैं अभिनेता
'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने जमकर मेहनत की है. आवाज से लेकर बॉडी पॉश्चर तक, हर एक चीज का बहुत खास ख्याल रखा है. मेकर्स चाहते हैं कि हर एक कलाकार अपने किरदार को निभाने में किसी भी तरह की भूल ना करे. बता दें कि इस मूवी के लिए लोगों के बीच शुरुआत से उत्सुकता देखने के लिए मिल रही है.
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं