श्रेयस अय्यर ने खारिज की रणजी ट्रॉफी से बाहर होने की अफवाहेंShreyas Iyer dismisses rumors of being out of Ranji Trophy
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मौजूदा समय में भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे है। वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए बल्ले से अहम पारी खेल रहे हैं।
इस बीच उनको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें ये कहा गया कि वह फिर से चोटिल हो गए हैं। साथ ही वह मुंबई के लिए अगला मैच मिस कर सकते हैं। क्रिकबज के अनुसार ये जानकारी बीसीसीआई के सूत्र से उन्हें मिली, लेकिन श्रेयस अय्यर ने इस खबर को खारिज कर दिया है।
दरअसल, श्रेयस अय्यर ने मुंबई टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में लगातार 7 मैच खेले है, जिससे ये स्पष्ट होता है कि वह भारतीय टीम में कमबैक करने के लिए तैयार है।
हाल ही में क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने उन्हें बताया कि अय्यर अगरतला की यात्रा नहीं करेंगे, जहां मुंबई 26 नवंबर से त्रिपुरा से भिड़ेगी। टीम के बाकी सदस्य 23 अक्टूबर की सुबह अगरतला के लिए रवाना होंगे। एमसीए श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं कर रहा है क्योंकि उसने सोमवार को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।
इस बीच श्रेयस ने अपने इंजर्ड की खबरों को गलत ठहराया है। अय्यर ने एक्स पर लिखा कि दोस्तों, आइए समाचार प्रकाशित करने से पहले गंभीरता से कुछ होमवर्क करें।
अय्यर ने महाराष्ट्र के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद कहा था कि उनके शरीर को आराम की जरूरत है। भले ही दूसरे लोग इसके बारे में क्या सोचते हो उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। मुझे अपने शरीरी की बात सुननी होगी, क्योंकि मैं जानता हूं कि पिछले कुछ सालों में मैंने कितनी सीमा लांघी है और उसके आधार पर मैं सही फैसला लूंगा और मुझे उम्मीद है कि मेरी टीम भी मेरा सपोर्ट करेगी।
इससे पहले पिछले साल अय्यर की पीठ की सर्जरी हुई थी। अपनी वापसी के बाद से, उन्होंने एशिया कप और विश्व कप दोनों में खेला है, लेकिन भारतीय टीम में अपनी जगह खो दी।
इस ट्वीट से उन्होंने हर उन शख्स के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा, जो श्रेयस की इंजरी की खबर को काफी प्रात्मिक्ता दे रहे थे।
बवाना में आपसी रंजिश ने ली जान, युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपी की संपत्ति पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
आधी आबादी का जश्न, ओपन हाउस में महिलाओं ने साझा किए जीवन के अनुभव