शुभमन गिल ने हार की बताई यह बड़ी वजह, कहा......
आईपीएल के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से मात दी। आखिरी ओवर की आखिर गेंद पर मैच का नतीजा निकला। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात पर जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है। गुजरात टाइटंस के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। वह सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन की पारी खेली। संदीप वारियर ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 220 रन ही बना सकी। साई सुदर्शन 65 रन और डेविड मिलर ने 55 रन बनाए। हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हताश दिखे।
इम्पैक्ट नियम के कारण
शुभमन गिल ने कहा, हारने के बाद बुरा तो लग रहा है, लेकिन यह कमाल का मैच था। सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया। हमें कभी ऐसा लगा ही नहीं कि हम मैच से बाहर हैं। जब आप इस तरह के स्कोर का पीछा करते हैं तो आपको लगातार आक्रामक शॉट खेलना होता है। इम्पैक्ट नियम के कारण अच्छे स्कोर बन रहे हैं। एक स्टेज पर हमें लगा था कि हम उन्हें 200 के करीब रोक लेंगे, लेकिन अंतिम के तीन ओवरों में हमने काफी रन दिए। हालांकि यह स्कोर भी इस ग्राउंड पर प्राप्त किया जा सकता था।
दिल्ली ने प्वाइंट टेबल में लगाई छलांग
बात करें प्वाइंट्स टेबल की तो गुजरात सातवें स्थान पर हैं। गुजरात ने इस सीजन 9 मैच में 5 मैच गंवाए हैं। उसके 8 अंक हैं। वहीं, दिल्ली ने इस जीत के साथ अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। 9 मैच में से चार जीत के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का गुजरात से नेट रन रेट ज्यादा है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां