स्मृति ईरानी बोलीं- मैं सभी से अपील करती हूं कि वोट डालें
अमेठी । वोट करने के बाद भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि वोट डालें और आप मतदान केंद्र पर जाकर इस उत्सव में सहभागी बनें। भारत और भारत के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। हम सब इसके सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि विकसित भारत के संकल्प के साथ एवं गरीब कल्याण व महिला शक्ति को समर्पित गरीब एक नेता और एक राष्ट्रभक्त को मैंने अपना मत दिया है। जनता भी अपना आशीर्वाद दे। हालाकि चुनाव प्रचार बंद होने व मतदान से पहले तक सियासी समीकरण साधने की जद्दोजहद रविवार को पूरे दिन होती रही। दलों के रणनीतिकार दफ्तरों में बैठकर तैयारी में जुटे रहे। क्षेत्रवार, बूथवार रिपोर्ट तैयार कराने के साथ ही सोशल मीडिया पर पार्टी प्रत्याशी के साथ ही अन्य नेताओं ने कमान संभाले रखी। चुनाव प्रचार थमने के बाद ही वह मौका होता है जिसमें माहौल करवट लेता है। ऐसे में नेताओं, प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने माहौल बनाए रखने व दूसरों का खेल बिगाड़ने में पूरी ताकत लगा दी। अमेठी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। चुनाव प्रचार थमने के बाद उम्मीदवार और कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय हो गए। शनिवार आधी रात और रविवार को पूरे दिन यही सिलसिला चला। इसके लिए किसी ने फोन का सहारा लिया तो किसी ने सोशल मीडिया को माध्यम बनाया। रसूखदार और समाज में अपनी पकड़ रखने वालों के पास नेताओं के फोन घनघनाते रहे। कहीं पर कोई मतदाता सूची को खंगालने के साथ अपने परंपरागत वोट बैंक को मतदान स्थल पर पहुंचाने की रणनीति तैयार करता रहा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव