फोर्ब्स इंडिया के टॉप इन्फ्लुएंसर की मौत से सोशल मीडिया सदमे में!
मुंबई: दुबई के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिर्फ 32 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी कर उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि अनुनय इन दिनों अमेरिका के लास वेगास में थे और वहीं से उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी।
लास वेगास से आई आखिरी झलक
अनुनय सूद की अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ ही दिन पहले की थी, जिसमें वो लास वेगास की सड़कों पर स्पोर्ट्स कारों के बीच नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा था, 'यकीन नहीं होता कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच बिताया।' यह पोस्ट अब उनके प्रशंसकों के लिए उनकी यादों का आखिरी निशान बन गई है।
ट्रैवल की दुनिया के सुपरस्टार
दुबई में बसे अनुनय सूद सिर्फ एक ट्रैवलर नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर करीब चार लाख सब्सक्राइबर्स। उनकी रील्स और फोटोग्राफी ने सोशल मीडिया पर ट्रैवल कंटेंट को एक नई पहचान दी थी। स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की गलियों तक, उनकी कैमरे की नजर हर जगह की कहानी कहती थी।
फोर्ब्स की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में शामिल
अनुनय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वो लगातार तीन साल- 2022, 2023 और 2024 — फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे। फोर्ब्स ने उन्हें “दुबई बेस्ड फोटोग्राफर जो दुनिया को अपने कैमरे से देखता है” कहकर सम्मानित किया था। अनुनय एक सफल मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया की क्रिएटिव दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
परिवार की अपील और फैंस का दुख
अनुनय के परिवार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा कि वो इस समय निजी शोक में हैं और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। इस खबर के बाद उनके फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि दी। कई लोगों ने लिखा कि अनुनय ने उन्हें जिंदगी को खुलकर जीने की प्रेरणा दी थी।
सपना जो अधूरा रह गया
अनुनय सूद का सफर उस दौर में खत्म हुआ जब उनका करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा था। उन्होंने कभी कहा था, 'अगर मेरे कैमरे से कोई एक इंसान भी दुनिया देखने की प्रेरणा पाए, तो मेरा काम सफल है।' शायद यही वजह है कि उनकी तस्वीरें अब सिर्फ फ्रेम नहीं, बल्कि एक अधूरी यात्रा की गवाही बन चुकी हैं।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ