शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट, कहा.....
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस महीने शादी कर सकती हैं। हीरामंडी स्टार कथित तौर पर 23 जून को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करेंगी। कथित शादी से पहले,सोनाक्षी ने शादी की अफवाहों के बारे में खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि वो शादी के सवालों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं।
ये मेरी च्वाइस है - सोनाक्षी
सोनाक्षी ने कहा, "मुझसे शादी को लेकर कई बार सवाल किया गया है। हालांकि अब मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मेरे लिए अब ये एक कान से सुनना और दूसरे से निकालने जैसा है। सबसे पहले तो इससे किसी को कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। दूसरी बात ये पूरी तौर से मेरी च्वाइस है इससे किसी और को कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। लोग मेरे से मेरे माता-पिता से ज्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं जोकि बहुत फनी है। अब मुझे इसकी आदत पड़ गई है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग उत्सुक हैं और हम इसमें क्या ही कर सकते हैं।"
पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट
वहीं सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी उनकी शादी की खबरों पर रिएक्ट कर चुके हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता है जितना मीडिया में है। उन्होंने कहा, 'आजकल के बच्चे वैसे भी सुनते कहां हैं वो तो सिर्फ बताते हैं।'
उन्होंने आगे कहा,“हमें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। वह कभी भी बिना पूछे कोई निर्णय नहीं लेगी। हालांकि अगर ऐसा कुछ होता है और वो मुझे कॉन्फिडेंस में लेती है तो हम दोनों को आशीर्वाद जरूर देंगे।"
दो दिनों तक चलेंगे शादी के फंक्शन
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर की शादी के फंक्शन दो दिनों के होंगे जिसमें कुछ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिल को इन्वाइट किया गया है। शादी के फंक्शन 22 जून से शुरू होकर 23 जून को खत्म होगा।
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉