सपा का नया पोस्टर जारी, मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे…
लखनऊ। यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वॉर जारी है। शनिवार को सपा मुख्यालय के ठीक सामने एक नया पोस्टर लगाया गया है। जिसकी वजह से एक बार फिर यूपी की सियासी गलियारों में पोस्टर वार की चर्चाएं जोरो पर हैं। समाजवादी पार्टी नेता अमित चौबे की ओर से अखिलेश यादव की फोटो के साथ एक नया पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे, पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी। ऐसे में समाजवादी पार्टी लगातार पोस्टर वॉर के जरिए सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर दबाव बना रही है। गौरतलब है कि अगस्त महीने के आखिर में बांग्लादेश में हुए हिंदुओं पर नरसंहार का हवाला देकर कहा था कि बटेंगे तो कटेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बटना नहीं है। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे। ऐसे में उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यह नारा तेज हो गया है। इसके काट में विपक्षियों पार्टियों द्वारा मुख्यत: सपा द्वारा लगातार नया-नया पोस्टर निकाला जा रहा है।
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल
ट्रंप बोले- होर्मुज पर निर्भर देशों को अमेरिकी मदद से इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना