राज्य मंत्री गौर ने मंदिर में लगाया झाडू-पोछा
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने रविवार को शिव शक्ति मंदिर, पंचवटी मार्केट, गोविंदपुरा में झाडू-पोछा लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के क्रम में गौर मंदिर में साफ-सफाई करने पहुँचीं।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर ने कहा कि मंदिर और मंदिर प्रांगण को साफ-स्वच्छ रखना सभी श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंदिरों में नागरिकों के साथ साफ-सफाई के लिये वह स्वयं पहुँचेंगी। उन्होंने विधान सभा क्षेत्रों के लोगों से अनुरोध किया कि हम हमारे मंदिरों के परिसरों को स्वच्छ बनाये रखें। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के साथ हम भोपाल नगर में मंदिरों को स्वच्छ और साफ रखेंगे। राज्य मंत्री गौर के साथ स्थानीय पार्षद नीरज सिंह, पार्षद अर्चना परमार और नागरिकों ने सफाई कार्य में हिस्सा लिया।
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हालात पर पैनी नजर, राज्यों को शांति बनाए रखने के निर्देश