सुनील गावस्कर ने किया खुलासा: क्यों भारतीय टेस्ट बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ कर रहे हैं संघर्ष
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक में कमी देखने मिली है। भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे जो उसकी हार का एक बड़ा कारण रहा। इस हार के बाद कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल खड़े किए थे।
हाल ही में गावस्कर ने बताया कि भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ क्यों संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि सफेद गेंद के क्रिकेट ने उनकी तकनीक को प्रभावित किया है। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने बताया कि सीमित ओवर के प्रारूप में अधिक खेलने के कारण बल्लेबाज सॉफ्ट हैंड से नहीं खेल रहे जिसकी वजह से वे स्पिनरों का सामना नहीं कर पा रहे हैं।
गावस्कर ने कहा, मुझे लगता है कि जबसे सीमित ओवरों के प्रारूप में ज्यादा खेल होने लगे हैं, तभी से यह दिक्कत आ रही है। सफेद गेंद के प्रारूप में बल्लेबाज हार्ड हैंड से खेलते हैं। अब जब पिच से गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है तो आपको एक या दो बार सॉफ्ट हैंड से खेलना होता है। तभी आपको बल्ले की तेजी का पता चलता है जिसे नियंत्रित करना पड़ता है। भारत अब टेस्ट से ज्यादा सफेद गेंद के प्रारूप के मुकाबले खेलता है।
स्पिनरों के खिलाफ 2021 से गिरा भारतीय बल्लेबाजों का ग्राफ
भारतीय बल्लेबाज 2021 से ही घर पर स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं जिससे उनके औसत में भी गिरावट आई है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 2019 में घर में औसत 68.42 का था जो 2021 से घटकर 29.92 हो गया है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा का औसत 88.33 से गिरकर 35.58 और केएल राहुल का औसत 44.25 से गिरकर 29.33 पर आ गया है। भारतीय बल्लेबाज भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दम नहीं दिखा सके, लेकिन उन्हें इस महीने के अंत से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से फॉर्म में वापसी करनी होगी। भारत ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। टीम को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी।
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला