एलन मस्क की कार में लगेंगे टाटा के सेमीकंडक्टर चिप्स
मुंबई । एलन मस्क की कंपनी टेस्ला और टाटा इलेक्ट्रानिक्स के बीच एक समझौता हुआ है। टेस्ला ने अपनी कारों के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से सेमीकंडक्टर चिप्स खरीदने के लिए यह सौदा किया है। यह सौदा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को टॉप ग्लोबल क्लांट के लिए विश्वसनीय सप्लायर के रूप में स्थापित करेगा। यह समझौता कुछ ही महीनों में पूरा हो जाएगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली दुनिया की यह टॉप कंपनी भारत में प्रवेश करना चाहती है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस महीने पीएम मोदी से मिलने भारत आ रहे हैं।मस्क के इस भारत दौरे से टेस्ला के जरिए भारी निवेश की उम्मीद है। एक खबर के मुताबिक टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और टेस्ला के बीच सौदे की रकम को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। दोनों कंपनियों ने इस सौदे पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। सौदे की यह खबर सूत्रों के हवाले से दी गई है। इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि टेस्ला का यह फैसला इलेक्ट्रानिक्स के लोकल स्प्लायर्स के लिए एक इकोसिस्टम क्रिएट करेगा, जो यह बताता है कि अब एक बाजार पर निर्भर नहीं है। टेस्ला और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, जो सेमीकंडक्टर विनिर्माण में टाटा समूह के प्रवेश का नेतृत्व कर रहे हैं, ने इस डेवलपमेंट पर कोई टिप्पणी नहीं की। इसके साथ ही टेस्ला-टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सोर्सिंग सौदे का मूल्य और अन्य विवरण का भी पता नहीं चल सका है।
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव