जमीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव
गाजियाबाद| वेव सिटी में ग्रुप हाउसिंग के प्रोजेक्ट का निर्माण शनिवार शाम कुछ किसानों ने हंगामा करते हुए रुकवा दिया। साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी खदेड़ दिया। मामले में साइट इंचार्ज ने छह किसान नेताओं व 45 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, आज बिल्डर द्वारा किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सैकड़ों किसान वेव सिटी थाने पहुंचे हैं। किसान थाने के अंदर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मैसर्स प्रासु बिल्डकन एलएलपी फर्म वेव सिटी के सेक्टर-एक में एसकेए डिवाइन ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही है। इसके साइट इंचार्ज मोहित अग्रवाल ने वेव सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि शाम करीब सात बजे काजीपुरा निवासी आनंद चौधरी, बिजेंद्र, अनुज चौधरी गुड्डू और नायफल निवासी मनोज व टीकम नागर अपने 45 साथियों के साथ साइट पर पहुंचे। सभी ने निर्माण में लगे कर्मचारियों को आतंकित करते हुए काम रुकवा दिया। यह भी आरोप है कि उन्होंने आगे काम करने पर जान से मारने की धमकी दी। मोहित ने बताया कि प्रोजेक्ट पर सभी विभागों से एनओसी लेकर व जीडीए से नक्शा स्वीकृति के बाद कार्य किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पहले भी उक्त लोग हंगामा करके काम रुकवाने का प्रयास कर चुके हैं। इस बारे में एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता ने कुछ वीडियो उपलब्ध कराए हैं। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
मुआवजा दिए बिना निर्माण करने का आरोप
किसान नेता टीकम नागर ने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने बिना मुआवजा दिए जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलता, तब तक जमीन बिल्डर की नहीं है। किसानों ने इसको लेकर पहले पंचायत की थी। इसके बाद वह अपनी जमीन पर गए थे। यह भी कहा कि बिल्डर झूठे मुकदमे लिखवाकर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। किसान एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेंगे।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
गहरी खुदाई, बड़ी लापरवाही: सेक्टर-73 में निर्माणाधीन मॉल की साइट पर धंसी जमीन।